Breaking News

CET Answer key 2022

हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान है, तो जानिए आपको क्या खाना है और क्या नहीं!

 हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान है, तो जानिए आपको क्या खाना है और क्या नहीं!

हाई कोलेस्ट्रॉल की सूरत में आप के हाथ में क्या है, जिसे आप अपना कर इससे राहत पा सकते हैं? खाने की वो क्या चीजें हैं जिनसे परहेज आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचा सकता है, डॉक्टर की मदद से समझिए।




एक रिपोर्ट से बात शुरू करते हैं। रिपोर्ट ये कि भारत में 25 से 30 प्रतिशत आबादी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रही है। गांवों में यहीं आंकड़ा 15-20 प्रतिशत का है। ये आंकड़ा इतना भयावह क्यों है, रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है। इसका एक कारण जागरूकता की कमी और खाने पीने से परहेज में लापरवाही है। भारत में ये तस्वीर नई नहीं है। रिपोर्ट के अलावा भी हम अपने आस पास उम्र दराज लोगों को अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझते देख सकते हैं। सवाल ये है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की सूरत में आप के हाथ में क्या है, जिसे आप अपना कर इससे राहत पा सकते हैं? खाने की वो क्या चीजें हैं जिनसे परहेज (foods to avoid in high cholesterol) आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचा सकता है, आज हम डॉक्टर की मदद से जानेंगे।

**इन चीजों से करें परहेज (Don’t eat these foods with High Cholesterol)**

डॉक्टर ओपी राय के अनुसार, परहेज करने के लिए तो एक लंबी सूची है लेकिन कुछ चीजें हैं जिसे एकदम अवॉइड (foods to avoid in high cholesterol) की जानी चाहिए, जैसे-

1. फास्ट फूड (Fast Food)

आज कल की जिंदगी में लोगों के पास वक्त नहीं। वक्त की कमी की वजह से ही लोग फास्ट फूड्स की ओर बढ़ने लगे हैं लेकिन फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और नूडल्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट (Saturated fats) ज्यादा होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाते हैं। अगर आप इनको खाने के तौर पर नियमित ले रहे हैं तो आपको दिल की बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।

2. तली-भुनी चीजें (Fried Foods)

तली-भुनी चीजें जैसे समोसे, पकोड़े, कचौड़ी, और आलू के चिप्स में भी ट्रांस फैट ( Trans Fats ) और सैचुरेटेड फैट्स (Saturated fats) होते हैं। इनसे आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और आपके दिल के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना रहता है।

3. डेयरी प्रोडक्ट्स ( Dairy Products )

यह रिसर्च में प्रूव हो चुका है कि शरीर का कॉलेस्टॉल बढ़ाने में डेयरी प्रोडक्ट्स का बड़ा हाथ होता है। इसका कारण है कि इसमें सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, यही वजह है कि शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

ये दिल के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स हाई कोलेस्ट्रॉल के दौरान अवॉयड किए जाने वाले खाने (foods to avoid in high cholesterol) की सूची में आते हैं।

4. जंक फूड्स ( Junk Foods )

जंक फूड जैसे चॉकलेट, बिस्किट्स, केक, और प्रोसेस्ड स्नैक्स में ज्यादा शुगर और अनहेल्दी फैट्स होते हैं जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देते हैं। इनमें मौजूद ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाते तो हैं ही, अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटा देते हैं। इसके कारण दिल की बीमारियाँ, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएँ हो आम हैं। यह तो बताने की जरूरत नहीं है कि जंक फूड आप जितना ज्यादा खाएंगे, आपके वजन बढ़ने का खतरा उतना ही बढ़ेगा। ज्यादा वजन भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है।

5. प्रोसेस्ड मीट ( Processed Meat )

प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन, हॉट डॉग, और पैटीज़ में सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम की ज्यादा मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करती है। इसका कारण ये है कि इनको बनाने के दौरान फैट, नमक, और केमिकल्स मिलाए जाते हैं।

ये न सिर्फ शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाते हैं बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को भी कम कर सकते हैं। इससे दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

क्या खाएं ( What to eat during High Cholesterol)

1. फाइबर से भरपूर खाना (Fiber-Rich Foods)

हाई कोलेस्ट्रॉल के केस में फाइबर से भरपूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। खाने की चीजें जैसे – ओट्स, ब्राउन राइस, फल (सेब, अंगूर, केले), सब्जियाँ (पालक, गोभी, गाजर) और बीन्स में फाइबर अधिक होता है। ये शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

2. हेल्दी फैट (Healthy Fats)

फैट ही कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की जड़ है लेकिन फैट के भी कई प्रकार है। फैट अगर हेल्दी है तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले खाने, जैसे मछली (सैल्मन, मैकेरल), अलसी के बीज, अखरोट, एवोकाडो, और जैतून का तेल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

4. फल और सब्जियां (Fruits and Vegetables)

फल और सब्जियां ऐसी चीजें हैं जो किसी भी बीमारी में डॉक्टर रिकमेंड करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियाँ, ब्रोकोली, टमाटर, और गाजर जैसे फल और सब्जियाँ दिल के हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। दरअसल इन सब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं।

5. ग्रीन टी (Green Tea)

हाई कोलेस्ट्रॉल में कॉफी और चाय ऐसे पदार्थ हैं जिनसे परहेज करने को (foods to avoid in high cholesterol) डॉक्टर अक्सर कहते हैं। इसके विकल्प के तौर पर ग्रीन टी आपके टेबल पर हो सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। इसके अलावा अगर आप रोज ग्रीन टी पीते हैं तो ये आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।


No comments